छत्तीसगढ़विविध खबरें

जिला जेल में बजी शहनाई…

रायगढ़। रायगढ़ जिला जेल के इतिहास में पहली बार किसी कैदी की जेल में विवाह संपन्न हुई है। रायगढ़ जिला जेल गम्भीर मामले में कैद युवक की विवाह जेल में कराया गया। युवक बीते 03 महीनों से गम्भीर मामले में जेल में बंद था। जिसकी आज धूमधाम से जिला जेल में विवाह कराई गई।

दरअसल उत्तर प्रदेश के गोंडा जिला के रहने वाले सूर्य प्रकाश तिवारी का परिचय खरसिया के रहने वाले युवती से हुआ। युवती ने खरसिया थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने युवक को उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से गिरफ्तार कर रायगढ़ जिला जेल भेज दिया था। लेकिन अब दोनों पक्षों को अपनी गलती का एहसास हुआ और आपसी मनमुटाव को परिजनों ने बात विचार से सुलह कर ली और जिला न्यायालय में विवाह करने की अर्जी लगाई थी।जिस पर माननीय न्यायालय के विद्वान न्यायाधीश ने युवक-युवती को विवाह कराने का आदेश दिया था। जिसका परिपालन रायगढ़ जेल के प्रभारी दोनों युवक युवती के शादी विधि-विधान पूर्वक संपन्न कराया गया। विवाह के बाद युवक-युवती के परिजन खुश है रायगढ़ के जेल प्रबंधन को शुक्रिया कर रहे हैं।

क्या कहते है जेलर

रायगढ़ जेल के जेलर S.P. कुर्रे का कहना है कि परिजनों द्वारा जिला न्यायालय में विवाह की अर्जी लगाई गई थी जिस पर न्यायालय के आदेश पर दोनों युवक युवती का विवाह कराई जा रही है दोनों युवक युवती पीएचडी होल्डर हैं और दोनों युवक युवती के उज्जवल भविष्य की कामना सभी कर्मचारियों ने की है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!