ख़बरें जरा हटकरखरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़

धर्म नगरी के शांत फिजा में जहर घोलने की तैयारी…

जिस तरह के हालात कुछ दिनों से पैदा किया जा रहा है वो नगर के शांत फिजा के लिए कतई उचित नहीं। पूरे नगर में लोग एक-दूसरे से पूछते रहे कि ऐं क्या हो गया है?

अफसर इस विवाद को तत्काल ही खत्म करना चाहते थे। इसे देखते हुए ही नगर के जिम्मेदार और अधिकारी कर्मचारी कथित घटना स्थल पहुंच पंचनामा तैयार कर हो रहे गतिरोध को दूर किए।

हम या हमारी thedehati.comटीम किसी के धार्मिक भावना को ठेस नहीं पहुंचा रहा है सोशल नेटवर्किंग वायरल हो रहे /मीडिया को मिली जानकारी आपके बीच रख रहे….

ऐसे हुआ था विवाद

सोशल मीडिया में वायरल हो रहा शिकायत पत्र…

खरसिया नगर के वार्ड नं. 04 पठानपारा खरसिया में मुख्य मार्ग से लगकर शासकीय भूमि पर एक हनुमानजी की प्रतिमा एवं चबूतरा स्थित थी जिसे कल दिनांक को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चबूतरा को तोड़कर हनुमान जी की प्रतिमा को हटाते हुए उक्त शासकीय भूमि पर कब्जा करने के उद्देश्य से तार से घेर दिया गया है। जिससे क्षेत्र के हिन्दुओं की धार्मिक आस्था आहत हुई है एवं धार्मिक सदभावना पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसलिये उक्त शासकीय भूमि पर स्थित हनुमान चबूतरा एवं हनुमान जी की प्रतिमा को पुनः स्थापित कराया जाना न्यायोचित होगा।

अन्यथा भाजपा मंडल 26.07.2023 को 12 बजे उक्त स्थल पर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगा जिसकी समस्त जवाबदारी आपकी होगी।

नर्मदा बाई महंत के घर पास जांच टीम पहुंची तो जानकारी मिली

हनुमान जी की नई प्रतिमा का जैसे था वैसे ही स्थापना किया जा रहा

सोशल मीडिया में वायरल तस्वीर….

दिनांक 25/07/2023 को नगर पालिका खरसिया के वार्ड क्रमांक 04 के अन्तर्गत बरगद पेड़ के पास में नर्मदा बाई महंत के घर पास जांच टीम पहुंची तो जानकारी मिली की महिला नर्मदा  के द्वारा घर के सामने में  एक छोटा सा बजरंगबली के प्रतिमा का स्थापना कर पुजा पाठ लगभग 20 वर्षों से कर रही थी।  जो कि खुला था, मेरा पति बिमार था। तो उसके स्वास्थ लाभ हेतु किसी जानकार के द्वारा पूजा के लिए बोलने पर मैं स्थापना की थी । जो की खंडित हो गई थी। जिसे मेरे द्वारा तालाब में विसर्जीत कर दिया गया इसमें किसी भी व्यक्ति का कोई दबाव नहीं है। जिसे अपने ही पुजा के पुनः स्थापित कर रही हूँ।

सोशल मीडिया में वायरल हो रहा पंचनामा…

एस डी एम रोहित सिंह द्वारा गठित जांच दल आज मौके स्थल पर पहुंचे तहसीलदार, पुलिस विभाग चौकी प्रभारी , मुख्य नगर पालिका अधिकारी, अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील शर्मा, उपाध्यक्ष वार्ड क्रमांक 04 के पार्षद राजेश सहिस, पार्षद व पार्षद प्रतिनिधिगण रीतेश श्रीवास्तव, लाला राठौर, रेशम गबेल,  एल्डर मेन, राजू सारथी कांग्रेस नेता गण नगर अध्यक्ष रणधीर शर्मा, राम शर्मा, रामकिसुन आदित्य, गोवर्धन ठाकुर, छेदी शर्मा, सोनू खान, धर्मेंद्र चौहान, किट्टू शर्मा आदि की उपस्थित रहे।

नर्मदा बाई महंत द्वारा पुनः स्थापित करते सोशल मीडिया में वायरल हो रही तस्वीर…


जांच दल द्वारा बनाए गए पंचनामा में प्रमुख जनप्रतिनिधियों सहित बीजेपी का नगर अध्यक्ष सतीश अग्रवाल ने हस्ताक्षर किए।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!