खरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़

जानें पिता ने अपने ही बड़े पुत्र पर क्यों लगाए गंभीर आरोप

यूं तो आपने पिता-पुत्र, पैतृक संपत्ति विवाद,घरेलू हिंसा के कई घटनाक्रम सुने पढ़े और अपने जीवन काल में देखे होंगे। हम या हमारी टीम पिता-पुत्र पर किसी प्रकार का आरोप-प्रत्यारोप नहीं लगा रहे हैं शासन-प्रशासन-पुलिस-पब्लिक के बीच चल रहे गतिविधियों को मीडिया के जानकारी को…

खरसिया वार्ड क्रमांक एक में पिता अपने ही बड़े पुत्र पर गम्भीर आरोप-प्रत्यारोप मुहल्ला के निवासियों के साथ लगा रहे हैं।खरसिया क्षेत्र का राजनैतिक गतिविधियों का पावर हाउस कहें जाने वाला परिवार का…

क्या कहते हैं बालक राम पटेल

https://youtu.be/iqHck4KwqRY

खरसिया नगर पालिका परिषद के हमालपारा वार्ड क्रमांक 01 मुख्य मार्ग से बोतल्दा गैरेज तक पक्की सड़क पर आश्रित अनेक रहवासी परिवार अनेक उद्योग धंधे वालों के साथ बालक राम पटेल आ० स्व० डी० एस० पटेल व अन्य

किसने किया आवागमन को बांधित ?

शासकीय मद से निर्मित नगर पालिका खरसिया वार्ड क्रमांक01 के 50 वर्ष पुरानी पक्की सड़क जिसमें नाली, नल-जल सप्लाई, टेलीफोन – विद्युत लाईन सप्लाई से युक्त, लगभग 22-23 फीट चौड़ी सड़क पर अनेक परिवारों व अनेक उद्योग धंधों का आवागमन व आम निस्तार निर्वाध रूप से चल रहा था। जिसमें अनावेदक नीरज पटेल प्रो० बोतल्दा मोटर्स, हमालपारा खरसिया, वार्ड क्रमांक 1, जिला रायगढ़ (छ० ग०)ने अचानक दिनांक 11.07.2023 को ईट, रेत, व लोहे कि ट्रैक्टर पुर्जे आदि डालकर मार्ग को अवरुद्ध कर दिया गया है। संपर्क करने पर बताया कि उसने उक्त सड़क व उसी के समानान्तर दूसरे नं० की सड़क को खरीद लिया है। सड़क के बीचों-बीच तख्ती में भू-स्वामी नीरज पटेल लिखकर खसरा नं0 859/7 का उल्लेख किया है। 11.07.2023 से पूरा मोहल्ला दहशत और कई प्रकार की निस्तारी समस्याओं में उलझ कर चिंताग्रस्त हो गया है।

स्थानीय अधिकारियों से राहत नहीं मिलता देख…

उपरोक्त घटना की रिपोर्ट, अनुविभागीय दण्डाधिकारी, तहसीलदार, नगर पालिका अधिकारी व पुलिस चौकी में तत्काल 11.07. 2023 को ही शुभम कुमार अग्रवाल वगैरह द्वारा, दिनांक 13.07.2023 को बालक राम पटेल वगैरह द्वारा और दिनांक 18.07.2023 को समस्त मोहल्ले के अनेक प्रतिनिधिगण द्वारा लिखित रिपोर्ट दिया गया है।आवेदकों के समक्ष तत्काल अनुविभागीय दण्डाधिकारी खरसिया ने नगर पालिका अधिकारी को सड़क अवरुद्ध करने में प्रयोग ईट,आवागमन बहाल करने का निर्देशित किया था,खरसिया नगरपालिका द्वारा अनावेदक को 03 दिन के अन्दर सड़क खाली करने हेतु नगरपालिका अधिनियम 223 के तहत नोटिस जारी किया गया था। परन्तु आज 5 वाँ दिन तक भी सड़क पूर्ण रूप से बाधित है। पीड़ित आवेदक स्थानीय शासन-प्रशासन का चक्कर लगाकर गुहार लगाता रहा।उपरोक्त सड़क में यदि अनावेदक का निजी जमीन भी हो तो चालू आम रास्ते को यूं अचानक बन्द कर देना है जघन्य अपराध है।

खरसिया के वार्ड क्रमांक 02 में होने पर शांति भंग हुआ और ठीक इसी प्रकार की घटना कुछ वर्ष पूर्व वार्ड क्रमांक 02मे हुआ था। नीरज पटेल प्रत्येक दृष्टिकोण से दबंग है। उसके पास लायसेंसी रिवाल्वर है। जिससे आम जनता को पूरी तरह से भयभीत कर दिया है।

जिला प्रशासन से वार्डवासियों को मिलेगा…

https://youtu.be/Sg-MReD6GCM

वयोवृद्ध पिता शासन-प्रशासन से मोहल्ले वासियों के हित के लिए करबद्ध प्रार्थना करते नजर आए अब पिता के आग्रह पर शासन-प्रशासन-पुलिस के द्वारा न्यायोचित कदम उठाकर बाधित सड़कों में आवागमन जारी कराते हुए मुहल्ले में शांति बहाल कराने का आग्रह के लिए जिला प्रशासन के अपर कलेक्टर राजीव पाण्डेय को लिखित ज्ञापन कारगर होगा ?

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!