छत्तीसगढ़बलरामपुरविविध खबरें
सनावल पुलिस ने अवैध डीजल पेट्रोल के परिवहन करते,एक पिकअप सहित दो लोगों को किया गिरफ्तार-अभिषेक झा

बलरामपुर।बलरामपुर जिले के सनावल पुलिस ने अवैध रूप से डीजल पेट्रोल के परिवहन करते हुए एक पिकअप वाहन सहित दो लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। वही पिकअप वाहन में परिवहन की जा रही डीजल और पेट्रोल की जब जांच की गई जांच के दौरान वैध दस्तावेज नहीं पाए जाने पर पुलिस ने जब्ती की कार्यवाही की है। पुलिस कार्यवाही के दौरान पुलिस को पिकअप वाहन से 2 हजार डीजल 60 लीटर पेट्रोल जप्त करने में पुलिस को सफलता मिली है।

एसडीओपी अभिषेक झा ने जानकारी देते हुए बताया आरोपियों के द्वारा अवैध रूप से डीजल और पेट्रोल उत्तर प्रदेश से लाकर छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में ऊंचे दाम में खापाया जाता है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्यवाही की है। पुलिस के द्वारा जब्ती की गई डीजल पेट्रोल की कीमत कुल ₹7 लाख बताई जा रही है।



