
स्वच्छ भारत मिशन योजना पर दाग,ओडीएफ में फर्जीवाड़ा

ओडीएफ के नाम पर पैसे का खुल्लम-खुल्ला खेल रानीगुढ़ा में शौचालय घोटाला: पैसा लेकर डकार गए पंचायत के जिम्मेदार

रायगढ़ जिले के जनपद पंचायत रायगढ़ के ग्राम पंचायत पझर में हाल-बेहाल है ।

जहाँ ओडीएफ योजना के तहत सैकड़ों शौचालय स्वीकृत हुए थे और कागजों में सभी शौचालयों को चुस्त-दुरुस्त बताकर स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत पूरे गाँव को ओडीएफ घोषित कर दिया गया लेकिन पंचायत के जिम्मेदार के जिम्मेदारी में झोल झाल हैं शौचालयों में से बमुश्किल कुछ हितग्राहीयो को शौचालय के निर्माण का राशि भुगतान किया गया ।

रायगढ़ विकास खण्ड के ग्राम पंचायत रानीगुढ़ा में शौचालय निर्माण की राशि को लेकर भी घोटाला कर दिया गया है।

ओडीएफ घोषित करने प्रशासन किस कदर ग्राम पंचायत स्तर पर दवाब किया और ग्रामवासीयो से शौचालय निर्माण हितग्राही के धन राशी से बनाएं जाने के उपरांत ग्राम पंचायत के जिम्मेदार पदाधिकारी ने पैसा का भुगतान नहीं किया दो वर्ष बीत जाने के उपरांत शिकायत दर शिकायत जारी है।
प्रति परिवार दिए जा रहे 12 हजार रुपये
विदित हो कि प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत अभियान के तहत प्रति परिवार शौचालय बनाने के लिए 12 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। इसमें पहली किस्त के रूप में 7500 रुपये दिए गए थे। बगैर पैसा भुगतान के लोगों को निर्माण कराया गया और निर्माण के पश्चात दो वर्ष बीत जाने के उपरांत भी भुगतान नहीं किया गया हितग्राही ननकी नोनी के मौत हो गया। अहम बात यह है कि शौचालय निर्माण हितग्राहीयो से राशन कार्ड काटने का भय दोहन कर निर्माण कराया अब राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है ।




