खरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़

पीडीएस दुकानदारों ने राशन वितरण में की झोल-झाल पर एसडीएम की भृकुटी तानी…

जैमुरा उचित मूल्य दुकान को पंचायत पदाधिकारियों द्वारा संचालित कर रहे है को तत्काल वितरण के निर्देश…

रायगढ़ जिले के अंतर्गत खरसिया विकास खण्ड में कई माह के आवंटित कर दिए चावल पर उचित मूल्य के दुकानदार व पंचायत पदाधिकारियों द्वारा बड़े पैमाने पर चावल की हेरा-फेरी की जानकारी अखबार में सुर्खियों मे रहा है।

विकास खण्ड के दुकान संचालक को पर्याप्त मात्रा में राशन का आवंटन किया था।आएं दिन शिकायत मिल रहा है वितरण सही नहीं हो रहा कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा से मिले निर्देश के परिपालन में अनुविभागीय अधिकारी(रा) खरसिया रोहित सिंह द्वारा क्षेत्र भ्रमण में थे  इसी दौरान पीडीएस दुकान किरिमाल, दर्री का निरीक्षण किया गया। दुकानों में वितरण होना पाया गया। खरसिया एसडीएम रोहित सिंह ने संचालकों को समय पर डीडी एवं ई-केवाईसी के सही वितरण करने के निर्देश दिए गए। वहीं खरसिया विकास खण्ड के ग्राम पंचायत-जैमुरा के पीडीएस संचालक द्वारा वितरण शुरू नहीं करने,दुकान में अनियमितता के सम्बंध में कार्यवाही की चेतावनी दी गयी।तत्काल राशन वितरण प्रारम्भ करने निर्देश दिया गया अन्यथा सम्बन्धितों पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी गयी।


फूड स्पेक्टर बनमाली यादव ने बताया कि खरसिया एसडीएम विकास खण्ड के पीडीएस दुकानो का निरीक्षण कर रहे किसी प्रकार की कोताही,लापरवाही,गड़बड़ी करते पाए जाने पर जांच कर सक्त कार्यवाही आने वाले दिनों में दिखेगा।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!