रायपुर
भूपेश कैबिनेट की बैठक 12 जुलाई को फिर होगी कैबिनेट की बैठक

सरकार के सूत्रों के अनुसार बैठक में खरीफ सीजन की खेती को लेकर भी चर्चा प्रस्तावित है। इसके लिए कृषि विभाग को पूरी रिपोर्ट के साथ आने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि अभी छह जुलाई को ही राज्य कैबिनेट की बैठक हुई थी। इसमें कर्मचारियों का डीए बढ़ाने सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए थे।




