छत्तीसगढ़रायगढ़

मांड नदी में 12 साल की बच्ची की मिली लाश, कोतरा रोड़ पुलिस जांच में जुटी…

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कोतरा रोड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम तारापुर में रविवार की सुबह साढ़े 08 बजे कोतरा रोड़़ पुलिस को ग्रामीणों ने सूचना दी कि नदी किनारे झाड़ियों में एक अज्ञात की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि नदी में लकड़ी इकट्ठा कर रहे एक ग्रामीण ने सर्वप्रथम यह शव देखा और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

लाश मिलने की जानकारी मिलते ही कोतरा रोड़ थाना प्रभारी,आईपीएस अधिकार उदित पुष्कर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उनका घटना स्थल से निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए युवती की शिनाख्त में जुट गए है। उन्होंने कहा कि युवती की उम्र करीब 10 से 12 साल है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इस मामले का खुलासा हो सकता है। युवती की शिनाख्त के लिये माण्ड नदी के ऊपरी क्षेत्र जहां से मांड कुरकुट नदी निकलती है जैसे कछार,मुरा, कनमुरा , रक्सापाली, दर्रामुड़ा पामगढ़ ऐडु बरभौना खरसिया ,जोबी छाल थाना क्षेत्र के आस-पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!