
खरसिया. एक अज्ञात युवक की लाश मांड नदी के किनारे कोतरा रोड़ थाना क्षेत्र के तारापुर मिली है। अज्ञात युवक पीला रंग का टी शर्ट पहना हुआ है।

शव की नहीं हो सका है पहचान

इस मामले में अभी तक शव की पहचान नहीं हो सकी है। कोतरा रोड़ पुलिस की ओर से इसके शिनाख्ती का प्रयास किया जा रहा है। वहीं लोगों ने कहां कि माण्ड नदी में मछली मारने के दौरान कुछ घटना घटा या कहीं और की गई घटनाक्रम हुआ होगा पुलिसिया कार्यवाही उपरांत स्पष्ट हो पाएगा।





