देश /विदेश

राहुल गांधी ने नोटबंदी को बताया राष्ट्रीय त्रासदी, बोले- PM ने 4 साल पहले सोच समझकर रची थी साजिश

नोटबंदी के चार साल होने पर कांग्रेस ने एक बार फिर मोदी सरकार के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि नोटबंदी प्रधानमंत्री की सोची समझी चाल थी। उन्होंने देशवासियों से आह्वान किया कि राष्ट्रीय त्रासदी के चार साल पर आप भी अपनी आवाज़ बुलंद कीजिए।

अर्थव्यवस्था के नष्ट होने का कारण नोटबंदी: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था के नष्ट होने का एकमात्र कारण कोविड नहीं है; इसका कारण नोटबंदी-जीएसटी है। चार साल पहले मोदी जी ने हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था पर जानबूझकर आक्रमण किया। यह आक्रमण किसान, मजदूर, युवा और छोटे दुकानदार पर था। उन्होंने कहा कि नोटबंदी को इसलिए लागू किया गया ताकि आम जनता के पैसे से ‘मोदी-मित्र’ पूँजीपतियों का लाखों करोड़ रुपय क़र्ज़ माफ़ किया जा सके।

लोग अपनी आवाज करें बुलंद: पीएम मोदी
कांग्रेस नेता ने कहा कि ग़लतफ़हमी में मत रहिए- ग़लती हुई नहीं, जानबूझकर की गयी थी। इस राष्ट्रीय त्रासदी के चार साल पर आप भी अपनी आवाज़ बुलंद कीजिए। उनका दावा है कि नोटबंदी के फैसले ने मजदूर को सबसे अधिक प्रभावित किया। नोटबंदी के बाद अनौपचारिक मजदूरों के रोजगार के दिनों में 39% की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। नोटबंदी का फैसला मजदूरों के लिये रोजगार बंदी साबित हुआ।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!