
थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र में किया गया जन चौपाल का आयोजन
लोगो की समस्याओ का तत्काल किया गया निराकरण
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह द्वारा जन चौपाल लगाकर लोगो की समस्याओ से रूबरू होने तथा उनका तत्काल निराकरण करने निर्देश दिया गया था।
जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार, अमन झा (प्रशिक्षु भापुसे) के मार्ग दर्शन में आज दिनांक 21.06.2023 को निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य थाना सिटी कोतवाली एवं टीम द्वारा शिखा वाटिका/शिखा पब्लिक स्कूल बिलासपुर में जन चौपाल का आयोजन किया गया।

जन चौपाल में अत्यधिक संख्या में महिला, पुरूष एवं बच्चे उपस्थित आए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार द्वारा जन चौपाल में आए लोगो को निजात जागरूकता अभियान एवं नशे से होने वाले दुष्प्रभाव, महिला संबंधी अपराधो, साईबर अपराध, गुड टच, बेड टच, तथा डायल-112 के संबंध में लोगो को जानकारी दी गई। जन चौपाल में लोगो की समस्याओ को सुना गया क्षेत्रिय लोगो द्वारा पेट्रोलिंग गस्त बढाने की मांग की गई एवं वर्तमान में पुलिस पर भरोसा जताते हुए पुलिस द्वारा चलाए गए निजात अभियान एवं जन चौपाल की सराहना की गई।

जन प्रतिनिधियो द्वारा जन चौपाल में अपने अपने क्षेत्र की सामस्याओ के संबंध में चर्चा की गई जिसका अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल द्वारा तत्काल निराकरण किया गया।

जन चौपाल में शिखा वाटिका पब्लिक स्कूल की प्रचार्य शिवानी कश्यप, विकाश कश्यप, विनय कश्यप, पार्षदगण बंधु मौर्य, उमेशचंद, रंगानादम, अखिलेश गुप्ता, सुबोध केसरी, तथा जन प्रतिनिधी तथा काफी संख्या में महिला पुरूष एवं बच्चे एवं थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम उपस्थित रहे।