
सम्पूर्ण विश्व के नाथ श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा के अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान जगन्नाथ की कृपा हम सब पर बनी रहें। pic.twitter.com/OoIVo2KHF7
— Umesh Nandkumar Patel (@umeshpatelcgpyc) June 20, 2023
श्री पटेल ने रथयात्रा की पर जारी अपने बधाई संदेश में कहा है कि भारत में महाप्रभु जगन्नाथ के धाम पुरी सहित सभी स्थानों में रथयात्रा निकाली जाती हैं। यह भारत की मजबूत सांस्कृतिक एकता और सौहार्द्र का प्रतीक है।

उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा है कि प्राचीन काल से ही छत्तीसगढ़वासियों की भगवान जगन्नाथ में गहरी आस्था रही है। सभी छत्तीसगढ़वासी प्रतिवर्ष भक्ति भाव और श्रद्धा के साथ भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और बहन देवी सुभद्रा की रथयात्रा निकालते हैं।




