रायगढ़। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 03 जून को रायगढ़ में आयोजित ‘राष्ट्रीय रामायण महोत्सव 2023‘ के समापन समारोह और ‘केलो महाआरती‘ में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री बघेल रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से शाम 04 बजे विमान द्वारा रवाना होकर 04:30 बजे रायगढ़ पहुंचेंगे और वहां रायगढ़ के सर्किट हाऊस में शाम 05:45 बजे से विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 06:30 बजे रायगढ़ में ‘केलो महाआरती‘ में शामिल होंगे। बघेल इस कार्यक्रम के बाद रामलीला मैदान में ‘राष्ट्रीय रामायण महोत्सव 2023‘ के समापन समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री रायगढ़ में रात्रि विश्राम करेंगे।
Related Articles
राज्य में गोबर से पेंट उत्पादन की 13 यूनिट्स, एक यूनिट से 15 दिनों के अंदर 60 हजार का विक्रय…
27th February 2023
शहर के कलाकार दिलीप षडंगी और विजय शर्मा बने नगर निगम के ब्रांड एम्बेसडर..गीत संगीत के माध्यम से देंगे स्वच्छता का संदेश
13th February 2022


