
राष्ट्रीय रामायण महोत्सव
गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत राम सुंदर दास ने कहा कि आज गौ माता की सेवा के लिए प्रदेशभर में गौठान चल रहे हैं। संस्कृति और परंपरा के संरक्षण संवर्द्धन के लिए काम हो रहा है।
उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस तरह का कार्यक्रम मुख्यमंत्री की पहल से हो रहा है, यह अभूतपूर्व है।
मुख्यमंत्री राम वन गमन पथ का विकास कर रहे हैं, गौ माता की सेवा कर रहे हैं।
पूर्व सांसद नंदकुमार साय ने सुंदर संस्कृत श्लोक से की शुरुआत। इस समय जो सरकार चल रही है। वो गरीबों के लिए कार्य कर रही है। आम जनता के लिए कार्य कर रही है।
स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने अपने सम्बोधन की शुरुआत श्लोक “श्री गुरु चरण रोज रजः के साथ की।




