
खेम साहु @लोढाझर।खरसिया क्षेत्र में कई भारी उद्योग व कोलवासरी स्थापित हैं जिनमें दिन प्रतिदिन बड़ी मात्रा में प्रदूषण व दुर्घटना व बेरोजगारी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने कलेक्टर के नाम खरसिया तहसीलदार को सौंपा।
खरसिया क्षेत्र में हो रहे वायु,प्रदूषण ध्वनि प्रदूषण जगह-जगह फ्लाई एस का डंपिंग किया जा रहा है जिसके चलते आए दिन क्षेत्र में दुर्घटना के कारण बन रहा है। जिससे सड़क में आवाजाही कर रहे निर्दोष लोगो की जान माल की हानि हो रही है साथ ही साथ बेजुबान गाय,बैल,भैंस जो अपने दैनिक दिनचर्या में चारा पानी के लिये चरागन क्षेत्र चरने जाने आने के समय सड़क दुर्घटना से मृत हो रही है। वहीं परिवहन अवैध डंपिंग हल्की हवा के झोंकों के उड़ते डस्ट आस-पास के गांव के जल स्रोत, तालाब,नदी,नालो शैक्षणिक संस्थानों एवं मकानों में उड़कर किसानों के फसल,साग,सब्जी के आबो हवा को प्रदूषित कर रहे हैं जिससे क्षेत्र के रहवासियों सहित बेजुबान के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है जो दिनदूनी रात चौगुनी बढ़ता चला जा रहा है। रहवासियों के स्वास्थ्य पर खतरनाक बीमारियों जुझ रहे हैं ग्रामीणों के लिए आर्थिक स्तिथि का कारण बन गया है और बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है इसके अलावा परिवहन कर्ताओं के द्वारा परिवहन के दौरान भी पर्याप्त साधनों का उपयोग नहीं करने पर्यावरण विभाग के निर्देश नियमों का अनदेखी करते सड़क पर परिवहन करने से फ्लाईऐश उड़ता रहता है जिससे वातावरण प्रदूषित होने के साथ-साथ मोटरसाइकिल में आने जाने वालों दुर्घटनाग्रस्त हो असमय मौत को गले रहा है। इस सभी बातों पर गौर करते हुए जनहित में अति आवश्यक है।

क्षेत्र के बेरोजगार युवा साथियों को रोजगार उपलब्ध नहीं कराया जाना बहुत बड़ी क्षेत्रीय आर्थिक परेशानी का कारण बन चुका है क्षेत्रीय युवा डिग्री डिप्लोमा लेकर के दर-दर भटक रहे हैं और यह उद्योग वाले क्षेत्र के आसपास के युवाओं को वहां उनके पढ़ाई के अनुसार रोजगार उपलब्ध नहीं करा कर के कुली कबाड़ी झाड़ू पोछा का काम करवाने पर मजबूर करती है एवं क्षेत्र की जनता कोई भी बिषय से मिलने जाने के लिए गेट पास व अंदर प्रवेश के लिए बहूत ज्यादा माथा पच्ची करना पड़ता है और लोगो को अपमानित किया जाता है। उक्त माँग और उनकी सुधार के लिए कलेक्टर के नाम से तहसीलदार को ज्ञापन सैकड़ो कार्यकर्ताओं की उपस्तिथि में सौंपा गया। जिनमें शामिल खरसिया विधानसभा के प्रभारी दिनेश गवेल, पूर्व नगर अध्यक्ष कमल गर्ग, जिला के उपाध्यक्ष जयप्रकाश पटेल जिला मंत्री महेश साहू सनत नायक, लोचन पटेल, पुरुषोत्तम पटेल, सतीश अग्रवाल पालू राठौर, भोग सिंह राठिया, मनोज राठौर, खेम साहू गजेंद्र यादव नूतन पटैल उमाशंकर, विद्यासिदार वैभव एवं अन्य की उपस्तिथि में ज्ञापन सौंपा गया जिनके के हक के लिए हमारे रायगढ़ के लोकप्रिय सांसद श्रीमती गोमती साय एवं हमारे रायगढ़ जिला के जितने भी पदाधिकारी हैं खरसिया विधानसभा के पदाधिकारी समस्त मंडलों के पदाधिकारी आसपास के क्षेत्रीय जनता की शासन से गुहार कर रही है कि यह सब मांगे पूरी करें और नियमों का पालन करें अगर ऐसा नहीं होता है तो हम शासन को फिर ज्ञापन सौंपकर आंदोलन करने पर बाध्य रहेंगे…




