
बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में लगी थी ड्यूटी…
रतनपुर। ग्रामीणजन से मिली जानकारी अनुसार रायगढ़ पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक का तबियत रतनपुर डियुटी दौरान बिगड़ने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर लेकर गए। जहाँ डाक्टरों द्वारा उपचार किया जा रहा था। इसी दौरान आरक्षक की मौत हो गई है।

आरक्षक वासुदेव सिदार पिता शशिभूषण सिदार उम्र 40 सोनबरसा खरसिया निवासी होना बताया जा रहा है,अपने पिता के जगह पर सिदार अनुकम्पा नियुक्ति पर विभाग में सेवा करते चला आ रहा था।
बुखार होने की समस्या पर बीते रात 09:30 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर में उपचार दौरान बीपी हाई होने का खबर सोशल मीडिया पर चल रहा था परिजनों को आरक्षक के मृत्यु की जानकारी विभाग द्वारा दिए जाने पर मृत आरक्षक का शव लेने निकल चुके है मृत्यु का वास्तविक कारण शव परीक्षण रिपोर्ट उपरांत ही स्पष्ट हो पाएगा आखिर किन परिस्थितियों में हुई मृत्यु…




