
खरसिया।राज्य शासन से प्राप्त निर्देशानुसार प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष 2023 को भी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मधुलिका सिंह ठाकुर के निर्देशन तथा खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक पटेल के मार्गदर्शन में 16 मई 2023 को राष्ट्रीय डेंगू दिवस का आयोजन किया गया जिसके तारतम्य में, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चपले, में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ. अभिषेक पटेल ने विभाग के समस्त अधिकारी/कर्मचारीयों एवं आम जन को डेगू से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान किया गया बताया गया कि डेंगू बीमारी एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से फैलता है। डेंगू के लक्षण – अचानक तेज सिर दर्द व तेज बुखार, मांसपेशियों एवं जोड़ों में दर्द होना, आँखों के पीछे में दर्द होना, जी मिचलाना एवं उल्टी होना, गंभीर मामलों में नाक व मुंह से खुन आना त्वचा पर चकत्ते उभरना आदि है। गभीर अवस्था पर डेंगू हेमोरेजिक फिवर एवं डेंगू शॉक सिन्ड्रोम के उपचार तीनों पद्धती में एलोपैथिक, आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक के अनुसार चिकित्सकिय परामर्श एवं इलाज संबंधित निदान के बारे में चर्चा करते हुए जानकारी प्रदाय किया गया। तत्पश्चात् डेंगू से बचाव के उपाय बताया गया और खरसिया विकासखण्ड़ के आम जनता को जागरूक करते हुए साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अवगत कराते हुए स्वास्थ्य शिक्षा एवं जागरूकता हेतु भी विशेष सुझाव डॉ. अभिषेक पटेल के द्वारा दिया गया। बचाव के उपाय- डेंगू मच्छर से बचने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर के आस-पास साफ-सफाई रखनी चाहिए, नालीयों में जला हुआ मोबिल, मिट्टी तेल का छिडकाव करनी चाहिए। हमेशा फूलआस्तीन के वस्त्र पहनना चाहिए, रात को सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करना चाहिए, कुलर में स्थिर पडे हुए पानी का निष्कासन, टायर, नारियल खोल इत्यादि में ठहरे हुए पानी को खाली करना चाहिए। कोरोना वायरस संपूर्ण रूप से समाप्त नही हुआ है अभी भी आम जनता कोरोना वायरस रोग के दौरान डेंगू को नजर अंदाज न करें एवं खरसिया विकासखण्ड को डेंगू मुक्त बनाने में सहयोग प्रदान करें। राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत वर्तमान में वैश्विक महामारी ब्व्टप्क्.19 संक्रमण को देखते हुए तथा कोरोना गाईडलाईन का पालन करते हुए वैश्विक महामारी कोरोना काल में भी डेंगू नियंत्रण किया जाना आवश्यक है।



