छत्तीसगढ़

रायगढ़ सहित कई जिलों में लू जैसे हालात,तीन दिनों में 3 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान…

रायगढ़। छत्तीसगढ़ में झुलसाने वाली गर्मी का दौर शुरू हो गया है। रायगढ़ में भी दोपहर की चिलचिलाती धूप अब चुभने लगी है। गर्म हवाओं ने लोगों की बेचैनी बढ़ा दी है। प्रदेश में चक्रवात का असर कम होते ही मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। स्टील सिटी रायगढ़ में भी आज सुबह से ही सामान्य से दो डिग्री तापमान बढ़ा हुआ है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
इसके अलावा जांजगीर-चांपा, मुंगेली, कोरबा, सूरजपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, धमतरी, कांकेर, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले में भी सुबह से 1 से 2 डिग्री टेंपरेचर बढ़ गया है। रायपुर में तापमान दोपहर तक दो डिग्री बढ़ सकता है, बाकी जिलों में भी इसी तरह की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग ने कई जिलों में लू जैसे हालात बनने की भी चेतावनी दी है। मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि चक्रवाती तूफान ‘मोका’ म्यांमार और बांग्लादेश की तरफ बढ़ गया है। इसकी वजह से एक बार फिर उत्तर-पश्चिमी हवाओं का प्रभाव प्रदेश में बढ़ गया है। वहां गर्म हवाओं का आगमन लगातार जारी है इसलिए तापमान में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है।

आने वाले दिनों में पड़ेगी भीषण गर्मी
प्रदेश में आने वाले दिनों में भीषण गर्मी के हालात बनने वाले हैं। मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी हवाओं की वजह से कई जिलों में लू जैसे हालात बनेंगे। अगले दिन दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ने की आशंका है। हवा शुष्क रहेगी इसलिए बारिश के भी आसार नहीं है हांलाकि इस दौरान अगर आने वाले दिनों में कोई सिस्टम बना तो प्रदेश में बारिश भी हो सकती है।

गर्मियों में लू ना लगे,इसके लिए बरतें सावधानी
आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोत्तरी होती है तब हिट वेव चलने की भी आशंका है। ऐसे में शरीर को गर्मी से बचाने के लिए सावधानी बरतनी बेहद जरूरी है। विशेषज्ञों के मुताबिक तेज धूप के समय सीधे बाहर निकलने बचना चाहिए। अचानक ठंडी से गर्म और गर्म से ठंडी जगह पर जाने से बचना चाहिए। गर्मी से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं और शीतल पेय का उपयोग करना चाहिए।

Advertisement
Advertisement
Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!