देश /विदेश
भूकंप के झटकों से हिला अरुणाचल प्रदेश, रिक्टर स्केल पर 3.4 रही तीव्रता

अरुणाचल प्रदेश में रविवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.4 रही। सेंटर ने बताया कि इसका केंद्र राज्य के चांगलोंग से 47 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में था। बताया गया है कि भूकंप के झटके सुबह 8.01 बजे महसूस किए गए। अभी तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
Earthquake of magnitude 3.4 on the Richter scale occurred 47 km southwest of Changlang, Arunachal Pradesh at 0801 hours: National Centre for Seismology
— ANI (@ANI) November 1, 2020




