छत्तीसगढ़

खड़े ट्रक पर स्कॉर्पियो की टक्कर, MP के पुलिस इंस्पेक्टर की पत्नी, बेटी और पिता की CG में मौत,TI समेत 3 लोग घायल…

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. पत्थलगांव लुड़ेग मार्ग पर खड़ी ट्रक से स्कॉर्पियो वाहन जबरदस्त टक्कर हुई है. इस हादसे में MP के पुलिस इंस्पेक्टर के परिवार के 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई.

मिली जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के सिवनी में पदस्थ पुलिस इंस्पेक्टर के परिवार के तीन सदस्य़ों की मौत हुई है. इसमें इंस्पेक्टर विपिन की पत्नी, पिता और पुत्री की मौत हुई है.

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस इंस्पेक्टर विपिन खलखो सहित तीन अन्य घायल हैं. घायलों को पत्थलगांव सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है. पत्थलगांव पुलिस जांच कर रही है. परिवार स्कॉर्पियो से जशपुर से पत्थलगांव आ रहा था, तभी मौत से सामना हो गया.

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!