
रायगढ़। श्रमिक दिवस के उपलक्ष्य में 1 माई को देश की सबसे बड़ी ट्रेड यूनियन इंटक के बैनर तले श्रमिकों के सम्मान का कार्यक्रम राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन अयोजित किया।
विधायक प्रकाश नायक ने पहले सभी को श्रमिक दिवस की बधाई दी। उसके बाद सभी श्रमिकों का पुष्पमाला पहनाकर उनका सम्मान किया। अनिल शुक्ला, अरुण मालाकार और विकास शर्मा ने भी श्रमिकों का सम्मान किया और शासन की योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम का संचालन इंटक नेता शाहनवाज खान ने किया। श्रमिक इस सम्मान से बहुत खुश हुए और प्रण लिया कि वे सदैव इंटक के साथ कंधे से कंधा मिला कर भाई शाहनवाज के साथ संगठन को और मजबूत बनाने में अपनी पूर्ण भूमिका निभाएंगे। इंटक के जिलाध्यक्ष शाहनवाज खान श्रमिक दिवस पर आयोजित ट्रेड यूनियन कौंसिल की रैली व सभा के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में अपने साथियों के साथ शामिल हुए।




