जहां कथा वहां सभी देवों का वास…

क्षेत्र के अर्सिया धाम मे चल रही सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा के प्रथम दिन संत चिन्मयानंद बापू ने कहा श्रीमद भागवत एक मात्र ऐसी कथा है इसके अंदर जीवित व्यक्ति के साथ साथ मरे हुऐ व्यक्ति को भी मुक्त करने का सामर्थ्य है।
उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति ने कितना पाप किया हो और जीवन भर गलत कार्यों में लिप्त रहा हो ऐसे लोगों के मृत्यु के पश्चात यदि उसके नाम से श्रीमद्भागवत कथा कर दी जाय तो मुक्त हो जाता है।
■ अर्सिया धाम मे चल रही सात दिवसीय भागवत कथा का पहला दिन

■ संत चिन्मयानंद बापू ने श्रीमद् भागवत कराया रसपान
बापू ने कहा कि भागवत कथा के अंदर गोकर्ण धुधकारी संवाद में यहीं गया कि जीवन भर धुधकारी ने पाप किया और बाद में गोकर्ण ऋषि ने उनके नाम से श्रीमद्भागवत कथा का गुनगान किया।
जहां पर भागवत कथा होती है वहां उस समय सारे तीर्थ सभी नदियां,सारे देवता विचरण करते हैं।

श्रीमदभागवत कथा कल्पतरू की तरह है जिसकी शरण मे बैठने पर हमारी सारी मनोकामनाएं पूर्ण करती है। इस दौरान खेल राज्यमंत्री स्वंत्रत मंत्री गिरीश चंद्र यादव, विधायक शाहंगज रमेश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, महामंत्री सुशील मिश्र, डीसीएफ के चेयरमैन धनजंय सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि डा उमेश चंद्र तिवारी, राजीव सिंह, प्रबुध दूबे, प्रधान मनोज यादव, अंकूर मिश्र प्रबंधक विनोद सिंह वत्स अन्य मौजूद रहे।




