छत्तीसगढ़

प्रदेश भर के तहसीलदार रहेंगे सामूहिक अवकाश पर…

रायपुर।

Advertisement
छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के द्वारा अपने 13 सूत्रीय मांगो को लेकर 19 से 23 अप्रैल तक काली पट्टी बांधकर कर विरोध प्रदर्शन किया गया। मगर शासन के द्वारा इनकी मांगो को संज्ञान में नही लिया गया, जिसके चलते राज्य के सभी तहसीलदार – नायब तहसीलदार 24 अप्रैल को सामूहिक अवकाश लेकर सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे।

अगर फिर भी शासन के द्वारा छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक संघ की मांगो पर कोई पहल नहीं की गई तो 01 मई (विश्व मजदूर दिवस) से सभी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाएंगे।

क्या है मांगें

छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ की 13 सूत्रीय मांगों मे प्रमुख रूप से वेतन विसंगति, नायब तहसीलदारों को राजपत्रित का दर्जा, तहसीलदारों को डिप्टी कलेक्टर पद पर पदोन्नति, संसाधनों की पूर्ति जैसे अन्य प्रमुख मांगों को बताते हुए कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ से जुड़े अधिकारी गणों की समस्याओं को भी साझा किया है और संघ ने छ.ग. शासन से मांगों को पूरा करने हेतु निवेदन किया है।

Advertisement
Advertisement
Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!