छत्तीसगढ़रायगढ़

विप्र फाउंडेशन द्वारा पंडितों का हुआ सम्मान,परशुराम जन्मोत्सव पर मुख्य कार्यक्रम

रायगढ़। भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर विप्र फाउंडेशन संस्था के द्वारा शहर के विभिन्न मंदिरों और संस्कृति को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पंडितजनों का सम्मान किया गया। जिला विप्र फाउंडेशन के प्रमुख विजय शर्मा मार्बल, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा मंजू जोशी के द्वारा जानकारी दी गई कि प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र शर्मा एवं प्रदेश प्रभारी चरण शर्मा के निर्देश पर उक्त कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें महामंत्री सुनील मस्ता एवं महिला प्रकोष्ठ महामंत्री मीना शर्मा की टीम के द्वारा अथक मेहनत कर कार्यक्रम को शानदार सफल बनाया गया। जिसमें कार्यक्रम के आरंभ में भगवान परशुराम जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलन कर शुरूआत की गई। विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारियों सुरेंद्र शर्मा अजय विक्की शर्मा, ईश्वर शर्मा, मनीष शर्मा किरोड़ीमल नगर, आदित्य शर्मा, रतनलाल शर्मा, विनोद शर्मा, नवीन शर्मा, पवन शेरा, सुनील मस्ता, एवं प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र शर्मा जिलाध्यक्ष विजय शर्मा मार्बल के द्वारा पंडितजनों का सम्मान दुपट्टे एवं प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया। इसके अलावा पंडितजनों के सम्मान में बच्चों द्वारा कार्यक्रम भी किया गया। आभार प्रदर्शन जिलाध्यक्ष विजय शर्मा मार्बल द्वारा किया गया।

मातृशक्ति का भी हुआ सम्मान
कार्यक्रम में विप्र फाउंडेशन की महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मंजू जोशी एवं महामंत्री मीना शर्मा की टीम के द्वारा मातृशक्ति का भी सम्मान किया गया। जिसमें मुख्य रूप से बीना कैलाश शर्मा, रश्मि रामचंद्र शर्मा, बबीता शर्मा, संतोष शर्मा आयुष मेडिकल, संतोष सतीश शर्मा, संतोष संतोष शर्मा, पिंकी अनूप शर्मा, मंजू बालमुकुंद शर्मा, मीना मनोज शर्मा, आशा शर्मा, आशा रतनलाल शर्मा, सुनीता शर्मा, रमा दीपक शर्मा, निधी शर्मा आदि का सम्मान महिला सदस्यों द्वारा किया गया।
Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!