छत्तीसगढ़

कार पर गिरा कोयले से भरा ट्रक…

बलौदाबाजार।सिमगा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक की मौत हो गई. कोयला से भरा ट्रक कार के उपर गिरने से कार में सवार एक की मौके पर ही मौत हो गई. कार मे तीन लोग सवार थे. सभी कोरबा से रायपुर जा रहे थे. तभी ये हादसा हो गया. यह घटना लिमतरा के रमेश ढाबा के पास की है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गई है.

मिली जानकारी के मुताबिक, रास्ते में गाय आ जाने से ट्रक डाइवर उसे बचाने तेजी से काटा, इसी चक्कर में गाड़ी लहरा गई और बगल से गुजर रही कार पर जा गिरी. हादसे में कार में पीछे बैठे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना पर लिमतरा चौकी व सिमगा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गई है….
Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!