देश /विदेश

रामदास अठावले की पार्टी में शामिल होंगी पायल घोष, वकील भी लेंगे आरपीआई की सदस्यता

फिल्म निर्देशक और अभिनेता अनुराग कश्यप पर कथित यौन शोषण का आरोप लगाने वाले फिल्म अभिनेत्री पायल घोष अपने वकील के साथ केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) में शामिल होने वाली हैं। इस बात की अटकलें काफी समय से चल रही थी। हालांकि अब इसकी पुष्टि हो गई है।

बन सकती हैं महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष
सूत्रों की मानें तो उन्हें आरपीआई की महिला मोर्चा का उपाध्यक्ष बनाया जा सकता है। वहीं उनके वकील को भी एडवोकेट विंग में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाने की अटकलें हैं।
अनुराग कश्यप पर लगाया था मी टू का आरोप

पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर मी टू का आरोप लगाया था। इस सिलसिले में उन्होंने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में मामला भी दर्ज करवाया है। हालांकि कश्यप ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है।

अठावले ने किया था सपोर्ट
केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री और आरपीआई अध्यक्ष रामदास अठावले ने पायल घोष का मी टू मामले में समर्थन किया था। उन्होंने अभिनेत्री से मुलाकात भी की थी। केवल इतना ही नहीं उन्होंने घोष के साथ महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से भी मुलाकात की थी। जहां पायल ने अपनी सुरक्षा और न्याय की मांग की थी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!