चीन सीमा के नजदीक राजनाथ ने की शस्त्र पूजा, कहा- एक इंच जमीन की भी रक्षा करेगी सेना

पश्चिम बंगाल और सिक्किम के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को दार्जिलिंग में सुकना युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान राजनाथ ने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा वैकल्पिक अलाइनमेंट गंगटोक-नाथुला रोड का उद्घाटन किया।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत चाहता है कि चीन और भारत के बीच सीमा पर शांति होनी चाहिए और तनाव खत्म होना चाहिए, लेकिन मैं इस बात को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हूं कि हमारी सेना किसी को भी देश की एक इंच जमीन पर भी कब्जा नहीं करने देगी।
राजनाथ ने कहा, मैं आप सबको यह भी बताना चाहता हूं कि बीआरओ द्वारा सिक्किम के अधिकांश सीमावर्ती सड़कों का डबल लेन में अपग्रेडेशन किया जा रहा है। इसमें से ईस्ट सिक्किम में 65 किलोमीटर सड़क निर्माण-कार्य प्रगति पर है, तथा 55 किलोमीटर सड़क निर्माण योजना के तहत है।
नॉर्थ सिक्किम में भारतमाला परियोजना के अन्तर्गत ‘मंगन-चुगथांग-यूमेसेमडोंग’ और ‘चुगंथांग-लाचेन-जीमा-मुगुथांग-नाकुला’ तक 225 किलोमीटर डबल लेन सड़क का निर्माण कार्य नियोजित है। ये कार्य 9 पैकेजों में नियोजित किए गए हैं, जिनकी अनुमानित लागत 5710 करोड़ रुपए है: रक्षा मंत्री https://t.co/Fmr7ezaySN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 25, 2020




