भारत में Corona विस्फोट 78 लाख के ऊपर, रिकवरी रेट बढ़कर 89.78 हुई

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 53,370 नए मामले सामने आए है और इसके बाद अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या शनिवार को बढ़कर 78,14,682 हो गई है. इनमें से 70,16,046 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और लोगों के संक्रमणमुक्त होने की राष्ट्रीय दर 89.78 प्रतिशत हो गई है. देश में 6,80,680 लोग उपचाराधीन हैं, जो कुल मामलों का 8.71 प्रतिशत है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक कुल 78,14,682 लोग संक्रमित हो चुके हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटे में 650 और लोगों की मौत होने से देश में संक्रमण के कारण अब तक मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 1,17,956 हो गई है. देश में कोरोना वायरस के कारण लोगों की मौत की दर और गिरकर 1.51 प्रतिशत रह गई है.
देश में 6,80,680 लोग उपचाराधीन हैं, जो कुल मामलों का 8.71 प्रतिशत है. आईसीएमआर के अनुसार, 23 अक्टूबर तक कुल 10,13,82,564 नमूनों की जांच की चुकी है, जिनमें से शुक्रवार को 12,69,479 नमूनों की जांच की गई है थी जिसके बाद पॉजीटिव मरीजों की संख्या 78 लाख के ऊपर निकल चुकी है. फिलहल त्यौहार का माहौल अपने पैर पसालने में लगा हुआ है जिसके चलते रोग के बढ़ने का अंदाजा लगाया जा रहा है.




