पटरियों पर फिर दौड़ेगी लग्जरी ट्रेन गोल्डन चैरियट, जानिए कैसे कर सकते हैं बुकिंग

नई दिल्ली. कर्नाटक राज्य पर्यटन निगम लग्जरी ट्रेन गोल्डन चैरियट का संचालन करता है. यह ट्रेन पिछले साल यात्रियों के आभाव में बंद कर दी गई थी. अब इस ट्रेन को एक बार फिर कर्नाटक राज्य पर्यटन निगम (KSTDC) जनवरी 2021 से चलाने जा रहा है. इसके लिए ट्रेन को रिनोवेट किया गया हैं. KSTDC के अनुसार ट्रेन को गद्दीदार फर्नीचर, रिनोवेटेड कमरे और बाथरूम, नई लिनन और कटलरी से सजाया गया है. इस लग्जरी ट्रेन में पैसेंजर को वाई-फाई के साथ स्मार्ट टीवी की भी सुविधा मिलेगी.
कोविड-19 के कारण रुका था रिनोवेशन का काम
कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए, IRCTC ने ट्रेन में यात्रा के दौरान सभी यात्रियों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए कुछ सुरक्षा मानदंड तय किए हैं. ट्रेन के डिब्बों और यात्री सामान को यात्रा के दौरान नियमित अंतराल पर कीटाणुरहित किया जाएगा. वहीं यात्रा के दौरान यात्रियों को फेस मास्क पहनना और सैनिटाइजर ले जाना अनिवार्य होगा. आईआरसीटीसी के मुताबिक, यह टूर जनवरी 2021 से शुरू होगा और मार्च 2021 तक चलेगा.
The Golden Chariot, a prestigious product of #KSTDC, is all set to start it's luxury tours from January.
Log on to https://t.co/r4ds562zP4 for more information and booking.#IRCTC #goldenchariot pic.twitter.com/tFK6epPBg6
— K.S.T.D.C. (@kstdc) October 18, 2020
गोल्डन रथ लग्जरी ट्रेन का पैकेज
IRCTC के अनुसार ट्रेन में तीन पैकेज रखे गए है. यह टूर बेंगलूरु से शुरू होकर तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल की दूसरी जगहों से होकर गुजरेगा. जिसकी बुकिंग लग्जरी ट्रेन की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से की जा सकती है.
ट्रेन के पैकेज
-
- 6 रात / 7 दिन – बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान, चिकमंगलूर, आइहोल, मैसूरु, हैलेबिड, पट्टडकल, हम्पी और गोवा
-
- 6 रात / 7 रात – मैसूर, तंजावुर, चेट्टीनाड, हम्पी, महाबलीपुरम, कुमारकोम और कोच्चि
- 3 रात / 4 दिन – बांदीपुर, हम्पी और मैसूर




