छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर के रहने वाले कोरियोग्राफर मीत की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया – बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद

रायपुर । बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद कोरोनाकाल में जरूरतमंदों के लिए मसीहा बनकर सामने आए हैं। इस बार उन्होंने छतीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रहने वाले कोरियोग्राफर मीत की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है।

कोरियोग्राफर मीत हाल ही में एक घटना में 50 फीसदी तक झुलस गए थे, उनके इलाज का खर्च 7 से 8 लाख रु का था। मीत के अस्पताल में भर्ती होने के बाद दोस्तो ने मीत का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया  था जो सोनू सूद तक पहुंचा, इसके बाद सोनू सूद ने अस्पताल प्रबंधन से बातचीत कर इलाज का खर्च उठाया।

सोनू सूद ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर लिखा –

मैं आपके साथ हूँ।
आपको सुपर फिट बनाएंगे भाई
मेरा भाई, आप जल्द ही मेरे  साथ मंच साझा करेंगे
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!