नवादा रैली: राहुल बोले- बिहार में बदलाव होने जा रहा है, यह बदलाव विकास की गाथा लिखेगा

बिहार । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज बिहार के नवादा में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं। उनके साथ राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता तेजस्वी यादव भी मौजूद हैं। रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब बिहार के युवा सैनिक शहीद हुए, उस दिन हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री ने क्या कहा और क्या किया, सवाल ये है। इससे पहले रैली को संबोधित करते हुए आरजेडी नेता तेजस्वी यादव सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 15 साल नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं, उनकी डबल इंजन की सरकार है, लेकिन थाने और ब्लॉक में बिना भ्रष्टाचार के कोई काम नहीं होता है।
– इस बार महागठबंधन बिहार की जनता को कुशासनराज से मुक्ति दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। श्री राहुल गांधी जी बिहार की जनता का अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं। इस बार बिहार बदलाव का साक्षी बनेगा : राहुल गांधी
– राहुल गांधी बोले- कुशासनराज पर कर प्रहार, बदलाव के लिए बिहार की जनता है तैयार। ये भीड़ नहीं- जनाक्रोश है, कुशासनराज के खिलाफ। बिहार में बदलाव होने जा रहा है, यह बदलाव बिहार के विकास की गाथा लिखेगा।
– चीन की सेना ने हमारे 20 सैनिकों को शहीद किया और हमारी 1200 किलोमीटर ज़मीन ली है। जब चीन हमारी ज़मीन के अंदर आया तो हमारे PM ने वीरों का अपमान करते हुए ये क्यों बोला कि हिन्दुस्तान के अंदर कोई नहीं आया। आज कहते हैं कि मैं सिर झुकाता हूं : राहुल गांधी
#WATCH चीन की सेना ने हमारे 20 सैनिकों को शहीद किया और हमारी 1200 किलोमीटर ज़मीन ली है। जब चीन हमारी ज़मीन के अंदर आया तो हमारे PM ने वीरों का अपमान करते हुए ये क्यों बोला कि हिन्दुस्तान के अंदर कोई नहीं आया। आज कहते हैं कि मैं सिर झुकाता हूं: नवादा, बिहार में राहुल गांधी pic.twitter.com/iiL1KSWotA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 23, 2020
– जनता को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। राहुल ने कहा जब बिहार के युवा सैनिक शहीद हुए, उस दिन प्रधानमंत्री ने क्या किया। लद्दाख में हिंदुस्तान की सीमा पर बिहार के युवा अपना खून-पसीना देकर जमीन की रक्षा करते हैं।
– तेजस्वी यादव ने कहा जो रोजगार था, उसको पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार ने छीन लिया। कोरोना काल में सीएम नीतीश कुमार अपने आवास में थे, लेकिन बाहर नहीं निकले।
CM says Bihar is a landlocked state so factories can't be established in absence of sea. Nitish Ji, you're tired now & can't handle Bihar. Punjab, Rajasthan & Haryana are also landlocked states, yet our people go there to work as they have factories: RJD Leader Tejashwi Yadav https://t.co/X01SdXA1Pg pic.twitter.com/TbcrdvJtny
— ANI (@ANI) October 23, 2020
– तेजस्वी यादव ने कहा कि 15 साल नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं, उनकी डबल इंजन की सरकार है, लेकिन थाने और ब्लॉक में बिना भ्रष्टाचार के कोई काम नहीं होता है।



