देश /विदेश

मुख्‍यमंत्री ने चंद्रयान-1 की बारहवीं वर्षगांठ पर इसरो और वैज्ञानिक समुदाय को दी शुभकामनाएं

जयपुर। मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने भारत के पहले चंद्र मिशन चंद्रयान-1 की 12वीं वर्षगांठ पर भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी (इसरो) के वैज्ञानिकों और देश के वैज्ञानिक समुदाय को शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्‍यमंत्री गहलोत ने गुरुवार को एक ट्विट के जरिये चंद्रयान-1 की बारहवीं वर्षगांठ पर इसरो के वैज्ञानिकों समेत देश के समस्‍त वैज्ञानिक समुदाय को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का क्षण था। उन्‍होंने कहा कि चंद्र मिशन चंद्रयान-1 से भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को बडा प्रोत्साहन मिला।

उल्‍लेखनीय है कि भारत का प्रथम चंद्र मिशन चंद्रयान-1 का श्रीहरिकोटा से 22 अक्तूबर, 2008 को सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया गया था। अंतरिक्षयान चांद के रासायनिक, खनिजीय और प्रकाश-भौमिकी मानचित्रण के लिए चंद्र सतह से 100 किलो मीटर की ऊंचाई पर चंद्रमा की परिक्रमा कर रहा था। अंतरिक्षयान में भारत, संयुक्त राष्ट्र अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, स्वीडन और बल्गेरिया में निर्मित वैज्ञानिक उपकरणों लगे थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!