खरसियारायगढ़

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने स्कूल का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित शिक्षक एवं कर्मचारियों पर कार्यवाही के दिए निर्देश…

रायगढ़।कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा आज खरसिया विकासखंड के दौरे पर रहे, यहां उन्होंने विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। दौरे के दौरान उन्होंने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खम्हार का औचक निरीक्षण किया। यहां उन्होंने प्राचार्य से स्कूल में छात्रों की उपस्थिति, शिक्षकों की संख्या की जानकारी ली। प्राचार्य ने बताया कि स्कूल में कुल 27 शिक्षक पदस्थ हैं एवं बच्चों की दर्ज संख्या 180 है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि शिक्षकों की संख्या की अपेक्षा स्कूल में बच्चों की दर्ज संख्या कम है। इस मौके पर कलेक्टर श्री सिन्हा ने शिक्षकों की उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया।

उपस्थिति पंजी के अवलोकन के दौरान लम्बे समय से नदारद सहायक ग्रेड-3 शुभम कुमार पर कार्यवाही करने एवं बिना कारण बताये अनुपस्थित व्याख्याता डी.एस.सिदार एवं भृत्य पंचराम सिदार के वेतन कटौती के निर्देश दिए। उन्होंने प्राचार्य को सभी शिक्षकों को नियत समय में स्कूल आने एवं नियमित रुप से क्लास लेने सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत अबिनाश मिश्रा भी उपस्थित रहे।

इसी क्रम में कलेक्टर सिन्हा नगोई आदर्श आंगनबाड़ी केन्द्र पहुंचे एवं बच्चों की संख्या की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को दिए जा रहे पोषक आहार में गर्म भोजन,अण्डा जैसे पौष्टिक आहारों को सम्मिलित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने गर्भवती महिलाओं की भी संख्या की जानकारी ली।

उन्होंने बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार प्रदान करने के साथ ही उनकी नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिन्हा ने खरसिया स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल में इंडोर स्पोर्ट्स फैसलिटी हेतु मल्टी पर्पज ऑडिटोरियम हेतु स्कूल परिसर में स्थित गोदाम को सुसज्जित करने हेतु पीडब्लूडी को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मल्टी पर्पज ऑडिटोरियम के बनने से स्कूली बच्चे ऑडिटोरियम का कई तरह से उपयोग कर सकते है। अत: इस कार्य के लिए शीघ्र प्राक्कलन तैयार कर कार्य प्रारंभ करें। इसके साथ ही उन्होंने स्कूल परिसर में आवश्यकतानुसार पेयर ब्लॉक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने मदनपुर स्थित मुख्यमंत्री युवा केन्द्र का भी निरीक्षण किया एवं आवश्यक संसाधनों की जानकारी ली। संबंधित अधिकारी द्वारा बताया गया कि केन्द्र में परीक्षा की तैयारी करने हेतु कम्प्यूटर, लाईब्रेरी, सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध है जो केन्द्र में प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए प्रतियोगी वातावरण प्रदान करती है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कम्प्यूटर कक्ष एवं लाईब्रेरी की सराहना की। कलेक्टर श्री सिन्हा खरसिया के खेल परिसर पहुंचे एवं संंबंधित अधिकारी को भवन मरम्मत तथा स्वीमिंग पुल के रिनोवेशन के निर्देश

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!