देश /विदेश

ईमानदारी से काम करें पुलिस कमिश्नर परमबीर, कैंपेन ना चलाएं: रविशंकर प्रसाद, केंद्रीय मंत्री

मुंबई । ऑन एयर झूठ बोलने वाले मुंबई के पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की अब चारों तरफ बदनामी हो रही है, मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार भी परमबीर सिंह का साथ छोड़ चुकी है, कुछ रिटायर्ड पुलिस अफसर भी कह रहे हैं कि परमबीर ने जो किया वो सही नहीं। अब केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि परमबीर कैम्पेन न चलाएं, ईमानदारी से काम करें।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुंबई के पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को ‘ईमानदारी के साथ काम करना चाहिए’ और किसी भी ‘दुर्भावनापूर्ण कैंपेन में शामिल नहीं’ होना चाहिए। रिपब्लिक से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ‘मीडिया फ्री है और इसका सम्मान किया जाना चाहिए और पुलिस अधिकारियों को ईमानदारी के साथ काम करना चाहिए।

कानून मंत्री का बयान परमबीर सिंह और महाराष्ट्र सरकार द्वारा एक कथित ‘TRP घोटाले’ में रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क को फंसाने के लिए किए गए दुर्भावनापूर्ण प्रयासों की प्रतिक्रिया के रूप में आया है। मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार के वकील ने भी बॉम्बे हाईकोर्ट में कथित ‘TRP घोटाले’ में रिपब्लिक टीवी का नाम आने का खंडन किया है।

गौरतलब है कि 9 अक्टूबर को मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने प्रेस-कॉन्फ्रेंस की और सीधे तौर पर रिपब्लिक टीवी पर टीआरपी चोरी का आरोप लगाया, मीडिया के सामने परमबीर सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र के दो रीजनल चैनल समेत रिपब्लिक टीवी 500-500 रूपये देकर टीआरपी बढ़वाते हैं, हालाँकि BARC ने जो शिकायत दी थी उसमें रिपब्लिक का नहीं बल्कि इंडिया टुडे का नाम था, इसके बावजूद परमबीर सिंह ने जानबूझकर रिपब्लिक के खिलाफ झूठ बोला। रिपब्लिक टीवी ने परमबीर के खिलाफ 200 करोड़ की मानहानि का मुकदमा करने का ऐलान किया है. रिपब्लिक की लीगल टीम तैयारी शुरू कर चुकी है मुकदमें की।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!