शिव पुराण कथा के शुभारंभ पर निकाली गई कलश यात्रा

खरसिया। खरसिया के नहरपाली में श्री शिव पुराण कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा का आयोजन किया गया।

इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त कलश यात्रा में शामिल हुए।

शनिवार को डीजे गाजे-बाजे के साथ कथा पंडाल परिसर से निकाली गई कलशयात्रा में शामिल श्रद्धालु महिलाओं ने अपने सिर पर कलश रखकर यात्रा की शुरू की।
यात्रा में शामिल भक्तों ने भजन-कीर्तन पर झूमते हुए भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था जताई।

वहीं युवाओं ने भोले बाबा का जयघोष कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

रायगढ़ खरसिया मुख्य मार्ग से होती हुई कलश यात्रा कुर्रुभांठा सेन्द्रीपाली के मध्य बहने वाली जीवनदायिनी माण्ड नदी पर पहुंची। जहां विधिविधान से पंडित पंकज तिवारी जी महाराज ने पूजन और मंत्रोच्चारण के बीच पवित्र कलशों को माण्ड के जल से भरा गया,

खरसिया एसडीओपी निमिषा पाण्डेय खरसिया थाना प्रभारी नन्द किशोर गौतम,भुपदेवपुर थाना प्रभारी गंगा प्रसाद बंजारे दल बल के सहयोग से सुरक्षित वापस खरसिया रायगढ़ मुख्य सड़क से होते हुए कथा स्थल नहरपाली पर पहुंची। जहां विद्वान पुरोहितों ने विधिवत पूजन के बाद कलशों की स्थापना की।

इस मौके आयोजक परिवार ने बताया कि जब भगवान शिव जगत के पालनहार की भूमिका निभा रहे है। हर और उन्हें प्रसन्न करने के लिए भक्तों द्वारा विभिन्न धार्मिक आयोजन किए जा रहे है। इसी तरह उनके गांव में श्री शिव पुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है।

18मार्च तक चलने वाली इस कथा के दौरान कथाव्यास स्वामी चिन्मयानंद बापू जी महाराज श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन करेंगे। कथा के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने श्रद्धालुओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस धर्मयज्ञ में शामिल होने के लिए कहा…


खरसिया विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल के हाथों कल दोपहर चार बजे दीप प्रज्वलित के साथ राष्ट्रीय संत पूज्य चिन्मयानंद बापू जी श्री शिव कथा महापुराण कथा …




