छत्तीसगढ़रायगढ़

गांजा के अवैध परिवहन पर बरमकेला पुलिस की एक और कार्यवाही…

आरोपी से 1.3 Kg. गांजा, मोबाइल जप्त, NDPS Act. की कार्यवाही…

रायगढ़ । दिनांक 18.10.2020 को थाना प्रभारी बरमकेला निरीक्षक नेलसन कुजूर, सउनि कमल सिंह राजपूत एवं हमराह स्टाफ द्वारा मुखबिर सूचना पर झनकपुर चौक बरमकेला में गांजा रेड कार्यवाही किया गया । आरोपी घनश्याम पटेल पिता आनंदराम पटेल उम्र 60 वर्ष निवासी कांशीडीह थाना चंद्रपुर जिला जांजगीर चांपा को मोटर सायकल होंडा ड्रीम युगा क्रमांक CG11-AM-2507 में ग्राम नावापारा की ओर से गांजा लेकर आता पकड़ा गया है ।

आरोपी ने गांजा को चंद्रपुर में अवैध रूप से बिक्री करने के लिये लेकर आना बताया , जिसके पास से मादक पदार्थ गांजा वजन 01 किलो 300 ग्राम एवं उसकी बाइक को जप्त किया गया है । आरोपी के विरूद्ध थाना बरमकेला में धारा 20 (B) NDPS Act की कार्यवाही की गई है । इसके पूर्व दिनांक 15.10.2020 को बरमकेला पुलिस द्वारा बोलेरो एवं मोटर सायकल वाहन से कुल 13 K.g. गांजा जप्त किया गया था ।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!