छत्तीसगढ़

अनियमित कर्मचारियों की हड़ताल पर बोले सीएम बघेल

रायपुर।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
बजट से निराश होकर प्रदेश के अनियमित कर्मचारी अब बड़ा आंदोलन करने जा रहे हैं। बता दें कि कर्मचारी संगठनों को नियमित किए जाने की उम्मीद थी। कर्मचारियों की नाराजगी और आंदोलन करने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हमने विभागों से जानकारी मांगी है, जानकारी ही नहीं मिली है तो कैसे फैसला किया जाए।

बता दें कि मुख्यमंत्री आज गुरुवार को रायपुर से दंतेवाड़ा फाल्गुन मड़ई के लिए रवाना हुए। इससे पहले हैलीपैड पर मीडिया को जवाब देते हुए बोले- हम किसी को आंदोलन करने से नहीं रोकते, मगर इस बार सत्र में सवाल उठा है। पिछले सत्रों में सवाल उठाए गए थे अनियमित कर्मचारियों के बारे में। अभी तक विभिन्न विभागों से संविदा कर्मी और दैनिक वेतन भोगियों के लिए समिति बनी।

बैठकें हो चुकी है जानकारी मांगी गई है। अभी तक 24 विभागों की जानकारी आई है। करीब 22 विभागों से जानकारी नहीं आई है। पूछा गया है कि कर्मचारी की किस कैटेगरी में भर्ती हुई, क्या पद है जब तक पूरा डाटा नहीं आएगा उसमें विचार कैसे किया जा सकता है, जब पूरी जानकारी आएगी तो विचार करेंगे। वहीं अनियमित कर्मचारी मोर्चा का कहना है कि अंतिम बजट हमारे जैसे कर्मचारियों के लिए निराशाजनक है।

Advertisement
Advertisement
Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!