छत्तीसगढ़

फर्जी हस्ताक्षर के जरिए 12 लाख गबन करने के फिराक में था वकील,पुलिस ने किया गिरफ्तार…

फर्जी हस्ताक्षर के जरिए दस्तावेज तैयार करने वाला वकील पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। मिली जानकारी के अनुसार वकील का नाम तुलसी धृतलहरे है।

Advertisement
आकास्मिक मृत्यु के 3 प्रकरणों की 12 लाख रुपये निकालने के लिए वकील ने फर्जी दस्तावेज तैयार किये थे। इस मामले का खुलासा होते ही पुलिस ने आरोपी वकील को गिरफ्तार कर लिया है।

वकील ने जिन दस्तावेजों को तैयार किया था उसमें संयुक्त कलेक्टर ऐर क्लर्क के हस्ताक्षर होने थे। मगर वकील ने संयुक्त कलेक्टर और क्लर्क की जगह फर्जी तरीके से खुद ही साइन कर लिए और दस्तावेज तैयार कर लिया। इसकी जानकारी लगते ही कलेक्टर कार्यालय की ओर से एफआईआर दर्ज कराया गया था।

कोतवली थाने में दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस आरोपी वकील को गिरफ्तार कियाहै। जांच में ये बातें सामने आयी थी कि वकील ने ही फर्जी हस्ताक्षर कर दस्तावेज बनाये थे।

Advertisement
Advertisement
Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!