देश /विदेश

Internship 2020: दूरसंचार विभाग में इंटर्नशिप का मौका, टीईसी इंटर्नशिप स्कीम में 25 रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

नई दिल्ली। Internship 2020: कोविड-19 महामारी के चलते सरकारी विभागों में इंटरर्नशिप के मौके से वंचित इच्छुक उम्मीदवारों को भारत सरकार के संचार मंत्रालय के दूरसंचार विभाग मौका दे रहा है। विभाग के अधीन दूरसंचार अभियांत्रिकी केंद्र (टीईसी), नई दिल्ली ने टीईसी इंटर्नशिप स्कीम 2020 के लिए विज्ञापन जारी किया है। केंद्र द्वारा 16 अक्टूबर 2020 को जारी विज्ञापन सं. 1-12/2017-Pers/टीईसी के अनुसार कुल 25 रिक्तियों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। इंटर्नशिप की अवधि 6 माह होगी, जिसके बढ़ाकर 12 माह किया जा सकता है। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार दूरसंचार विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट, dot.gov.in या दूरसंचार अभियांत्रिकी केंद्र की ऑफिशियल वेबसाइट, tec.gov.in पर विजिट करके या नीचे दिये गये डायरेक्ट लिंक से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि विभाग द्वारा आवेदन की अंतिम तिथि 11 नवंबर 2020 निर्धारित की गयी है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!