देश /विदेश

महिलाओं का सशक्त होना बहुत जरूरी, ऐसी सोच है प्रियंका गांधी की: शबाना खंडेलवाल

फ़िरोज़ाबाद. टूंडला (सुरक्षित) विधान सभा की कांग्रेस प्रत्याशी स्नेह लता बबली ने राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला आगरा और फ़िरोज़ाबाबाद के कांग्रेस कार्यकर्ताओ की मौजूदगी में पर्चा भरा, इस मौके पर शबाना खंडेलवाल प्रदेश महासचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कहा कि प्रियंका जी ने जो महिलाओं पर विश्वास जताया है यह एहसास दिलाया है कि औरत है कमजोर नहीं, तू शक्ति का नाम ही नारी है. यम से भी टकरा जाए, तो मौत भी उस से हारी है.

आज लगातार जो महिलाओं पर अत्याचार उत्पीड़न हो रहे हैं उनको मारा जा रहा है जिंदा चिताओं पर लिटाया जा रहा है पेट्रोल मिट्टी के तेल से जलाया जा रहा है गैंगरेप हो रहे हैं उस सब को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश में महिलाओं का सशक्त होना बहुत जरूरी है ऐसी सोच हमारी माननीय श्रीमती प्रियंका गांधी जी की है और हमें उम्मीद है कि हम समस्त महिलाएं उनकी उस सोच को पूरा करेंगे.

पर्चा दाखिल समय राष्ट्रीय सचिव और प्रभारी रोहित चौधरी, प्रदीप माथुर, अनिल चौधरी, ओमवीर सिंह यादव, आगरा शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू, फिरोजाबाद जिला अध्यक्ष संदीप, राम टंडन, महिला जिला अध्यक्ष प्रवीण अनीता, शहर अध्यक्ष माया माहौर, जिला अध्यक्ष फिरोजाबाद योगेश दिवाकर महिला कांग्रेस, शानू खान, ताज मोहम्मद, अरमान चौहान, रीना ,श्वेता, मधुर, मथुरा जिला शहर अध्यक्ष और की हजारों की संख्या में कांग्रेसियों की उपस्थिति रही.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!