छत्तीसगढ़

नक्‍सलियों ने की प्रधान आरक्षक की हत्‍या, शादी में शामिल होने पहुंचा था गांव

दंतेवाड़ा। छत्‍तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलियों का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। आये दिन किसी न किसी को माओवादियों द्वारा मौत के घाट उतार दिया जाता है। इस बार प्रदेश के घोर नक्सली इलाके दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने जिले में पदस्थ प्रधान आरक्षक की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है की आरक्षक के मौत गला रेतने से हुई है। यह पूरा मामला भैरमगढ़ थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार आरक्षक बिना किसी को सुचना दिए भाई की शादी समारोह में शामिल होने चला गया था। तभी प्रधान आरक्षक की नक्सलियों ने गला रेतकर हत्या कर दी। नक्सलियों ने धारदार हथियार से घटना को अंजाम दिया है। आरक्षक दंतेवाड़ा पुलिस लाइन में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ था। घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। जवान दंतेवाड़ा के गीदम थाना क्षेत्र के गुमलनार गांव का रहने वाला था, जो विशाखापट्टनम से प्रशिक्षण लेकर वापस लौटने के बाद चार दिन की छुट्टी पर था। घटना की पुष्टि एएसपी आरके बर्मन ने की है।
Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!