
रायगढ़। जिले के धर्मजयगढ़ क्षेत्र अंतर्गत विगत दिनों फिल्मी स्टाइल में ड्रायवर को बंधक बनाकर ट्रक समेत 25 टन सरिया लूटकर ले गये थे ओडिसा बरगढ़ के 04 ड्रायवर/ ट्रांसपोर्टरों द्वारा एकाएक मालामाल होने के लिये जमी-जमाई बिजनेस के अलावा साइड बिजनेस के लिये लूटपाट का तरीका अपनाये जो अपने पहले प्रयास में ही आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे। पुलिस के बताए मुताबिक आरोपीगण 25 टन सरिया को खपाने में कामयाब तो हुये पर अपराध से बच न सके । गैंग के 02 आरोपियों को एसपी रायगढ़ द्वारा गठित टीम ने गिरफ्तार किया गया है, जिनसे नगदी व बोलेरो वाहन की जप्ती की गई है।
जानकारी के अनुसार नवागढ अंबिकापुर में रहने वाले मो.अजहर खान द्वारा थाना धरमजयगढ़ अन्तर्गत उसकी ट्रक से 25 टन सरिया की लूट हो जाने की रिपोर्ट थाना धरमजयगढ़ में दर्ज कराया गया था।तथा अजय रोलिंग मील पूंजीपथरा से 25 टन सरिया (9,83,000 रूपये) लोड कर रात्रि करीब 8.बजे बिल लेकर अंबिकापुर जाने के लिये निकला था, ड्राइवर आग्रिम राशि 9000 रूपये अपने पास रखा था।रात करीब 11.00 बजे ट्रक मालिक मो. अजहर, ड्रायवर से संपर्क किया तो चालक कुछ मिनटो में धरमजयगढ पहुंच जाऊंगा बताया, उसके बाद ड्राइवर से संपर्क नहीं हुआ था।दूसरे दिन रात्रि 9 बजे को ट्रक ड्रायवर मो0 नवसाद अंसारी दूसरे के मोबाईल से ट्रक मालिक (मो. अजहर) को बताया कि धरमजयगढ के आगे घाट चढ़ते समय एक बोलेरो गाडी आगे रास्ता में खडा कर तीन व्यक्ति उतरे और चेहरे पर नशीली स्प्रे मारे और हाथ, पैर बांधकर मुंह में टेप चिपका दिये फिर ट्रक में बिठाकर ले गए।रास्ते में कहीं ट्रक से सरिया उतारने का आभास हुआ था।आरोपीगण ट्रक को किसी गांव के बाहर झाडी के पास खड़ी कर भाग गये , जहां रात में ड्रायवर अपने मुंह से टेप निकाल पाया और एक अजनबी से पूछा कि कौन सा गांव है तो बताया-बसना सरायपाली है ।
उसके बाद मोबाइल पर ट्रक मालिक को घटना बताया।तब ट्रक मालिक मोहम्मद अजहर, ड्रायवर और ट्रक को लेकर आया और थाना धरमजयगढ़ में लूट की रिपोर्ट दर्ज कराया, रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध मामला पंजीबद्ध किया गया।एसपी रायगढ़ को जब लूटपाट की जानकारी मिली तो वे SDOP धरमजयगढ़ के नेतृत्व में थाना धरमजयगढ़, तमनार, घरघोड़ा, लैलूंगा, सायबर स्टाफ की टीम बनाकर जल्द से जल्द मय माल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिये तथा एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा को दिगर राज्यों एवं सरहदी जिलों की पुलिस से तालमेल बनाकर विवेचना टीम को मार्गदर्शन करने निर्देशित किया गया ।इसी कड़ी में
एसडीओपी धरमजयगढ़ सुशील कुमार नायक के दिशा निर्देशन पर उन्हें आरोपियों के तार बरगढ़ ओडिसा के ट्रांसपोर्टरों से जुड़े होने की जानकारी मिली।जिसके बाद टी.आई. अंजना केरकेट्टा टीम लेकर संदेहियों के ठिकाने बरगढ़ ओडिसा में दबिश दिया,इस दौरान 02 संदेही–तेजवन्त सिंह उर्फ सोनू तथा पालविन्दर सिंह उर्फ पिन्टू को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया।दोनों से पूछताछ करने पर दोनों ड्रायवरी के साथ 4-5 ट्रकों को अपने अंडर रखना बताये अपने दो अन्य ट्रांसपोटर साथियों के साथ लूटपाट करना स्वीकार किये। वही लूटपाट करने वाले आरोपीयों के पास से नगदी ₹1.20 लाख व बोलेरो वाहन की जप्ती।किया गया तथा,दो आरोपियों को उड़ीसा के बरगढ़ से धर्मजयगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार…. जिसमें आरोपी तेजवंत सिंग और पलविंदर सिंग रिमांड पर जेल दाखिल … अन्य आरोपियों की तलाश जारी।



