खरसियाछत्तीसगढ़

उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने महाशिवरात्रि पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं…


खरसिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

उन्होंने इस अवसर पर भगवान शिव से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की है। महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा है कि पूरे देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी महाशिवरात्रि का त्यौहार श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाया जाता है।

सिध्देश्वर महादेव मंदिर बरगढ़ में विधी विधान से पूजा अर्चना किए…

शिवभक्तों के लिए महाशिवरात्रि का दिन विशेष महत्व रखता है। माना जाता है कि इस दिन शरीर में आध्यात्मिक और प्राकृतिक ऊर्जा का विशेष लाभकारी प्रवाह होता है। उच्च शिक्षा मंत्री पटेल ने प्रार्थना की है कि भगवान शंकर सभी के जीवन में खुशहाली लाएं।

Advertisement
Advertisement
Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!