छत्तीसगढ़रायगढ़

जिले को फाईलेरिया मुक्त के लिए कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने की जिलेवासियों से अपील

10 फरवरी को चलाये जा रहे फाईलेरिया अभियान में जनसामान्य करें दवा सेवन

रायगढ़ जिले को फाईलेरिया से मुक्त कराने के लिये 10 फरवरी से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि रायगढ़ जिले को फाईलेरिया से मुक्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिए जाने वाले दवाओं का मिश्रण जरूर खायें ताकि हम सब मिलकर फाईलेरिया को इस जिले से हटा सके।


सीएमएचओ डॉ.ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि क्यूलेक्स नामक के मच्छर के काटने से फाईलेरिया बीमारी फैलती है और ये एक संक्रामक बीमारी है। जिसे सामान्य भाषा में हाथी पाँव नामक बीमारी कहते है। इस रोग से व्यक्ति किसी भी उम्र में संक्रमित हो सकता है।

उन्होंने बताया कि फाइलेरिया दवा खाने से यह फाइलेरिया के परजीवीयों को मार देती है और आपको हाथीपाव व हाइड्रोसिल जैसे बीमारियों से बचाव करती हैं। जिले में फाइलेरिया कार्यक्रम उन्मूलन के तहत 13.35 लाख व्यक्तियों को दवा सेवन कराया जायेगा। जिसमें 2269 सर्वे दल 4538 सदस्यों द्वारा 454 सुपरवायजर, 45 सेक्टर सुपरवायजर द्वारा दवा खिलायी जायेगी।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!