छत्तीसगढ़विविध खबरें

माघ पूर्णिमा पर राजिम के त्रिवेणी संगम में…

रायपुर। माघ पूर्णिमा पर रविवार को सुबह श्रद्धालुओं ने राजिम के त्रिवेणी संगम सहित रायपुर के महादेव घाट पर पुण्य स्नान और दीपदान किया। हटकेश्वर महादेव का दर्शन करके मनवांछित कामना की। स्नान का सिलसिला दिनभर चलेगा।

ऐसी मान्यता है कि माघ पूर्णिमा पर ब्रह्म मुहूर्त में पवित्र नदियों में स्नान करने से शारीरिक व्याधियां दूर होती है। श्रद्घालु जल देवता से शरीर निरोगी रहने की मन्नत मांगते हैं। पूर्णिमा के दिन स्नान-ध्यान कर पूजा-अर्चना करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

लक्ष्मण झूला पर सेल्फी की होड़…

खारुन नदी के उस पार भगवान भोलेनाथ की विशाल प्रतिमा का दर्शन करने श्रद्धालु लक्ष्मण झूला से होकर गए। इस दौरान लक्ष्मण झूला में सेल्फी खिंचाने होड़ लगी रही।

बता दें कि 18 फरवरी को महाशिवरात्रि पर महादेव घाट के किनारे पुन: मेला लगेगा। दूर-दूर से हजारों शिवभक्त दर्शन करने और हटकेश्वर महादेव पर जल अर्पण करने के लिए आएंगे।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!