आध्यात्मखरसियाछत्तीसगढ़

एकोत्तरी चौका महा आरती में उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल

पूर्व सांसद नन्द कुमार साय, सांसद श्रीमती गोमती साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव,ओपी चौधरी

धार्मिक नगरी खरसिया की धन्य धरा में स्थित विश्व की सबसे बड़ी आचार्य गद्दी श्री कबीर धर्म स्थान खरसिया में तीन दिवसीय पंथ श्री हुजूर मुकुंद मणि नाम साहेब स्मृति महोत्सव एवं एकोत्तरी चौका आरती महायज्ञ का विशाल आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देश विदेश से कबीर पंथ के अनुयायी भक्तजन पधारे हुए है।

तीन दिवसीय महा महोत्सव एवं सद्गुरु कबीर साहेब का भव्य मंदिर एवं पंथश्री हुजूर मुकुंदमणिनाम साहेब स्मृति सत्संग भवन का भव्य उद्घाटन 3 फरवरी को पंथश्री हजूर अर्धनाम साहेब आचार्य कबीर पंथ, चरणदास महंत अध्यक्ष विधानसभा, राजेश्री महंत रामसुंदर दास जी महामंडलेश्वर गौ सेवा आयोग अध्यक्ष, आचार्य सूर्य नारायण दास जी महाराज, आचार्य मंगल साहेब जी राजनांदगांव, सुनील शर्मा नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि खरसिया द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

मंगलाचरण एवं स्वागत गीत कबीरपंथी कन्या सेवा समूह की बालिकाओं द्वारा किया गया साथ ही आमंत्रित संत महापुरुषों एवं महंत साहबों का पुष्पहार से सम्मान किया गया। पंथ श्री हुजुर अर्धनाम साहेब द्वारा अपने आशीर्वचन एवं उद्बोधन में कहा कि धार्मिक नगरी खरसिया की धन्य धरा जहां एकोत्तरी चौका आरती महायज्ञ का तीन दिवसीय भव्य आयोजन किया जा रहा है आज खरसिया की धरती और भी पुण्य पावन हो गई है।

द्वितीय सत्र में संध्या खरसिया विधायक प्रदेश के उच्च शिक्षा, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी,खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल,

पूर्व सांसद नन्द कुमार साय, सांसद श्रीमती गोमती साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव,ओपी चौधरी का आगमन महाआरती कार्यक्रम स्थल पर हुआ। आचार्य श्री अर्धनाम साहेब से देश प्रदेश, क्षेत्र की खुशहाली,तरक्की का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!