छत्तीसगढ़बिलासपुर

स्वास्थ्य मंत्री की गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त,बाल-बाल बचे टीएस सिंहदेव…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी मिल रही है कि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है। बता दें कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब स्वास्थ्य मंत्री अकलतरा से एक कार्यक्रम में शामिल हो कर अंबिकापुर लौट रहे थे। इस दौरान नांदघाट के पास उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

खबर मिल रही है कि एक स्कूटी को बचाने के चक्कर में मंत्री की गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से टकराते ही मंत्री की गाड़ी के आगे का दोनों टायर ब्लास्ट हो गया। हालांकि इस हादसे में मंत्री टीएस सिंहदेव बाल-बाल बच गए। किसी के भी हताहत होने की भी कोई खबर नहीं आई है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!