छत्तीसगढ़

तबादले पर गए कलेक्टर्स ने संभाला पदभार…

रायगढ़। रायगढ़ जिले के नवपदस्थ कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा ने आज कलेक्टोरेट में जिले के 49 वें कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत अबिनाश मिश्रा, नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा डीएफओ रायगढ़ सुश्री स्टायलो मंडावी सहित जिले के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा इसके पूर्व जांजगीर-चांपा व राजनांदगांव जिले के कलेक्टर रहे हैं। वे आयुक्त, जनसंपर्क व सीईओ जिला पंचायत जांजगीर-चांपा के पद पर भी पदस्थ रह चुके हैं।

उधर गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही (GPM) जिले में नव पदस्थ कलेक्टर प्रियंका ऋषि महोबिया ने आज कलेक्ट्रेट में कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान अपर कलेक्टर बीसी एक्का, संयुक्त कलेक्टर वीरेंद्र सिंह एवं आनंद रूप तिवारी, जिला कोषालय अधिकारी जितेंद्र कुमार श्रीवास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों ने अपना परिचय देते हुए नए कलेक्टर का स्वागत किया। कलेक्टर महोबिया ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर का अवलोकन किया। उन्होने अपर कलेक्टर एवं संयुक्त कलेक्टरों के बैठक कक्षों सहित अरपा सभा कक्ष, वीसी रूम, जिला निर्वाचन शाखा, भू-अभिलेख, नाजिर, वित्त, डीएमएफ, अधीक्षक, आवक-जावक आदि शाखाओं का निरीक्षण कर शाखा प्रभारियों से परिचय प्राप्त किया।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!