रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने पिछड़ा वर्ग मोर्चा के संभाग प्रभारी एवं जिला प्रभारियों की सूची शुक्रवार को जारी कर दी है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति से पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष भरत लाल वर्मा ने यह लिस्ट जारी की है।