देश /विदेश

पीयूष गोयल को मिला खाद्य आपूर्ति विभाग का अतिरिक्त प्रभार, रामविलास पासवान के निधन से खाली हुआ था मंत्रालय

केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के निधन के बाद खाली हुए खाद्य आपूर्ति मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल को दिया गया है। आपको बता दें कि 74 वर्षीय रामविलास पासवान ने कल दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनके बेटे और लोजपा के अध्यक्ष चिराग पासवान ने ट्वीट कर अपने पिता के निधन की जानकारी दी थी।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के कार्यालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार, गोयल अपने मौजूदा विभागों के अलावा इस मंत्रालय का प्रभार संभालेंगे। गोयल नरेंद्र मोदी कैबिनेट में रेल और वाणिज्य और उद्योग मंत्री हैं।

रामविलास पासवान के निधन पर राष्ट्रपति रानमाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कई नेताओं ने शोक जताया।

आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से राम विलास पासवान दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती थे। अभी कुछ दिनों पहले ही उनके दिल का ऑपरेशन भी हुआ था। राम विलास पासवान पांच दशक से अधिक समय से सक्रिय राजनीति में थे और देश के जाने-माने दलित नेताओं में से एक थे। पासवान उपभोक्ता, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मामलों के मंत्री थे।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा, ”केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन से देश ने एक दूरदर्शी नेता खो दिया है। उनकी गणना सर्वाधिक सक्रिय तथा सबसे लंबे समय तक जनसेवा करने वाले सांसदों में की जाती है। वे वंचित वर्गों की आवाज़ मुखर करने वाले तथा हाशिए के लोगों के लिए सतत संघर्षरत रहने वाले जनसेवक थे।” एक अन्य ट्वीट में राष्ट्रपति ने कहा, ”आपातकाल विरोधी आंदोलन के दौरान जयप्रकाश नारायण जैसे दिग्गजों से लोकसेवा की सीख लेनेवाले पासवान जी  फायरब्रांड समाजवादी के रूप मे उभरे। उनका जनता के साथ गहरा जुड़ाव था और वे जनहित के लिए सदा तत्पर रहे। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी गहन शोक-संवेदना।”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!